World Cup 2023: टूर्नामेंट शुरू हुआ नहीं और न्यूजीलैंड पर टूटा परेशानी का पहाड़, स्टार खिलाड़ी दूसरे मैच से हुआ बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: टूर्नामेंट शुरू हुआ नहीं और न्यूजीलैंड पर टूटा परेशानी का पहाड़, स्टार खिलाड़ी दूसरे मैच से हुआ बाहर

न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मैच में 9 अक्टूबर को नीदरलैंड का सामना करने वाली है।

New Zealand Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
New Zealand Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

भारत में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। बता दें टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से आसान जीत हासिल की थी।

हालांकि, अब 9 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए बड़ी ही बुरी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडिय, हैदराबाद में खेला जाना है, लेकिन इस मैच में टीम का स्टार खिलाड़ी भाग नहीं ले पाएगा।

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

बता दें कि नीदरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) पूरी तरह फिट ना होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। साथ ही बता दें कि विलियमसन टूर्नामेंट के पहले मैच में भी मैच फिटनेस ना होने की वजह से नहीं खेले सके थे।

तो वहीं अब दूसरे मैच से भी विलियमसन का बाहर होना ब्लैक कैप्स के लिए एक चिंता का सबब बन सकता है। हालांकि, न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन की अनुपस्थिति में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया था।

बता दें कि आईसीसी की एक खबर के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने केन विलियमसन को लेकर कहा- केन (विलियमसन) फिल्हाल काफी तेजी से रिकवर कर रहा है। मुझे लगता है कि बस फील्डिंग एक चीज है जहां उसे खुद पर और भरोसा करना है। लेकिन सच है कि वह तेजी से फिट हो रहा है और हमें भरोसा है कि वह टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेलेगा।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी…. BCCI ने भारत-पाकिस्तान मेगा क्लैश के लिए रिलीज किए 14 हजार टिकट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?