World Cup 2023: पिछले वर्ल्ड कप की याद दिलाने पर भड़के Rohit Sharma और कह डाली अपने दिल की बात! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: पिछले वर्ल्ड कप की याद दिलाने पर भड़के Rohit Sharma और कह डाली अपने दिल की बात!

रोहित शर्मा ने पिछले वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ पांच शतक बनाए थे, लेकिन वो बेकार गए थे।

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने पिछले वर्ल्ड कप में अपनी अप्रोच को याद करते हुए कहा कि उन्हें आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में उसी अप्रोच और मानसिकता की जरूरत है। हिटमैन ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर मजबूत प्रदर्शन करने के लिए सही मानसिक स्थिति में रहने के महत्व पर भी प्रकाश डाला है।

इसके अलावा, दाएं-हाथ के सीनियर बल्लेबाज ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दमदार तैयारी को याद किया और कहा कि उन्हें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इसी तरह की मानसिकता और अप्रोच की जरूरत है, जो कप्तान के रूप में उनका पहला और शायद आखिरी टूर्नामेंट है।

मेरा लक्ष्य घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड कप चैंपियन बनना है: Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ पांच शतक बनाए थे, लेकिन भारत ट्रॉफी नहीं जीत पाया था, इसलिए इस बार उनका पूरा फोकस प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने पर है, भले ही वह आगामी टूर्नामेंट में एक भी रन क्यों न बनाए, क्योंकि उनका अंतिम लक्ष्य घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड कप चैंपियन बनना है।

यहां पढ़िए: वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास लेंगे विराट कोहली? एबी डिविलियर्स के सनसनीखेज बयान ने उड़ाए सबके होश!

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने पत्रकार विमल कुमार को बताया: “मैं आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने और अच्छी मानसिक स्थिति में रहने की कोशिश करूंगा, क्योंकि मैंने 2019 वर्ल्ड कप में भी यही किया था। मैंने उस साल सच में बहुत अच्छा अभ्यास किया था। इस साल भी मैं यही चाहता हूं। लेकिन फिर वो साल 2019 था, और अब ये साल 2023 है। हमारी यह प्रवृत्ति रही है कि हम चीजों को वैसे ही चाहते हैं, जैसे पहले हुआ करती थी।

“मैं बस वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं”

हां, मैंने पिछली बार 5 शतक लगाए थे, लेकिन हम वर्ल्ड कप भी तो हार गए थे। इसलिए मैं चाहता हूं कि इस बार 2019 वर्ल्ड कप की तरह सब कुछ वैसा का वैसा नहीं होना चाहिए। मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि मैं एक या दो शतक बनाऊं या एक भी नहीं, मैं बस वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं।

यह मायने नहीं रखता कि किसने कितने शतक लगाए हैं, अगर कुछ मायने रखता है तो वो है वर्ल्ड कप ट्रॉफी। यदि आपने ढेर सारे रन बना लिए, लेकिन वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत सके, तो उन रनों का कोई मतलब नहीं है, और आपको बहुत ज्यादा निराशा होगी।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?