World Cup 2023: "वनडे क्रिकेट में किया ही क्या है जो..."- सूर्यकुमार यादव को लेकर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: “वनडे क्रिकेट में किया ही क्या है जो…”- सूर्यकुमार यादव को लेकर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी कड़ी चेतावनी

सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाना चाहिए?

Suryakumar Yadav and Sunil Gavaskar. (Image Source: Getty Images/BCCI)
Suryakumar Yadav and Sunil Gavaskar. (Image Source: Getty Images/BCCI)

भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज Sunil Gavaskar ने 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले Suryakumar Yadav को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव T20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है, लेकिन अगर बात वनडे क्रिकेट की करें तो उनका बल्ला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल पाया, इसके पहले उनके आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं।

Suryakumar Yadav को नंबर 4 पर मौका नहीं मिलना चाहिए: Sunil Gavaskar

इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय चयनकर्ताओं के आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम फाइनल करने के बाद सुनील गावस्कर ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल न किया जाए।

सुनील गावस्कर ने कहा सूर्यकुमार यादव ने अब तक वनडे क्रिकेट में ऐसा कुछ नहीं किया है कि उन्हें आगामी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नंबर चार पर मौका दिया जाए। महान क्रिकेटर ने आगे कहा सूर्यकुमार जितने रन इस समय वनडे क्रिकेट में बना रहे हैं, चार नंबर पर खेलते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या भी बना लेंगे।

यहां पढ़िए: बड़ी खबर! वर्ल्ड कप से पहले लाखों का नुकसान करवा बैठे रोहित शर्मा, जानें पूरा मामला

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनील गावस्कर ने कहा: “सूर्यकुमार ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है। वह केवल अंतिम 15-20 ओवरों में बल्लेबाजी करते हैं, जहां वह अपनी टी-20 क्षमताओं का उपयोग करते हैं, जो निस्संदेह महत्वपूर्ण भी है।

लेकिन हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और केएल राहुल भी वही काम कर सकते हैं, जो सूर्यकुमार करते हैं। इसलिए श्रेयस अय्यर नंबर 4 के लिए पक्के दावेदार हैं। सूर्यकुमार को इंतजार करना होगा और अगर उन्हें नंबर 4 पर मौका मिलता है, तो उन्हें एक बड़ा शतक बनाना होगा और दिखाना होगा कि वह शतक भी बना सकते हैं।”

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का फाइनल स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?