World Cup 2023: 'अंपायरों के आंकड़ों को बोर्ड पर...'- लखनऊ में DRS फैसले पर भड़के David Warner ने उठाई बड़ी मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: ‘अंपायरों के आंकड़ों को बोर्ड पर…’- लखनऊ में DRS फैसले पर भड़के David Warner ने उठाई बड़ी मांग

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में डेविड वॉर्नर 11 रन पर LBW आउट हो गए थे।

David Warner (Photo Source: X/Twitter)
David Warner (Photo Source: X/Twitter)

David Warner: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरूआती दो मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर टीम ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। श्रीलंका के खिलाफ यह जीत ऑस्ट्रेलियाई टीम को आत्मविश्वास दे रही होगी। लेकिन टीम के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

दरअसल डेविड वॉर्नर (David Warner) श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अपने विकेट को लेकर अंपायरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। भड़के डेविड वॉर्नर का कहना है कि अंपायरों के आंकड़े बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाने चाहिए।

मुझे अंपायर के आंकड़े बोर्ड में देखना अच्छा लगेगा- David Warner

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। लेकिन टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा जब डेविड वॉर्नर (David Warner) दिलशान मदुशंका की गेंद पर LBW आउट हो गए। ऑनफील्ड अंपायर ने डेविड वॉर्नर को आउट करार दिया था, लेकिन वॉर्नर संतुष्ट नहीं थे और फिर उन्होंने रिव्यू लिया था। अंपायर कॉल लगा था और तीसरे अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर को अपने फैसले पर टिके रहने के लिए कहा।

डेविड वॉर्नर (David Warner) 6 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। अंपायर के इस फैसले के बाद डेविड वॉर्नर ऑनफील्ड अंपायर Joel Wilson पर काफी ज्यादा भड़क गए थे। डेविड वॉर्नर (David Warner) का कहना है कि, ‘जैसे ही आप बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो खिलाड़ियों के आंकड़े बोर्ड पर दिखाई जाते हैं। जब वे अंपायरों की घोषणा करते हैं तो मुझे उनके आंकड़े भी बोर्ड पर देखना अच्छा लगेगा। NRL और NFL ऐसा करते हैं फैंस के लिए भी इसे देखना बहुत अच्छी बात होगी।’

‘आप निश्चित रूप से जानते हैं कि जब गेंद पैड से टकराती है तो कौन से अंपायर 50-50 रन देने वाले हैं। मेरे दृष्टिकोण से यह निराशाजनक हो जाता है। किसी भी चीज में कोई पक्षपात नहीं है। यह सिर्फ इतना है कि एक खिलाड़ी के रूप में आप कभी-कभी ऐसा महसूस करते हैं। यहां कुछ जवाबदेही होनी चाहिए यदि आपका कोई फैसला गलता हो तो उसे स्वीकार कर लें और माफी मांग लें। जाहिर है खराब प्रदर्शन के कारण खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जाता है। हमें यह कभी बताया नहीं गया कि पैनल अंपायरों के साथ क्या होता है। तो आंकड़े सिर्फ एक संकेतक है।’

close whatsapp