World Cup 2023: आगामी वर्ल्ड कप में भारत के शेड्यूल पर भड़के कपिल देव और BCCI से की बड़ी मांग
भारत के आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत तीन मैच अलग-अलग स्थानों पर एक सप्ताह के भीतर होंगे।
अद्यतन - अगस्त 2, 2023 4:13 अपराह्न

महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने देश में इस साल होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल को लेकर चिंता जाहिर की है।
आपको बता दें, आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2019 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा। इस बीच, महान ऑलराउंडर कपिल देव ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ट्रेवल को लेकर चिंता व्यक्त की, क्योंकि टीम इंडिया अपने ग्रुप चरण के मैच नौ अलग-अलग स्थानों पर खेलेगी।
‘वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का शेड्यूल किसने बनाया?’- कपिल देव
1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को खिलाड़ियों को आगामी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान यात्रा के लिए चार्टर्ड फ्लाइट जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए ताकि थकान का मुद्दा न हो।
यहां पढ़िए: अब भारत बनाम पाकिस्तान का वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जा सकता है
कपिल देव ने द वीक के हवाले से कहा: “भारत वर्ल्ड कप 2023 में 11 मैच खेल रहा है और उन्हें इस दौरान बहुत ज्यादा यात्रा करनी होगी… यह शेड्यूल किसने बनाया? आप धर्मशाला जा रहे हैं, फिर बेंगलुरु, कोलकाता… नौ अलग-अलग जगहों पर खेल रहे हैं।”
भारत को आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए केवल आखिरी पड़ाव पार करने की जरुरत है: कपिल देव
भारत के 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी सूखे के बारे में महान ऑलराउंडर ने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है। उनका मानना है कि भारत को आईसीसी खिताब जीतने के लिए केवल आखिरी पड़ाव पार करने की जरूरत है।
आपको बता दें, वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा 27 जून को हो चुकी है। भारत अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। जिसके बाद भारत का सामना अफगानिस्तान से दिल्ली में 11 अक्टूबर को है, और फिर मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए अहमदाबाद की यात्रा करेगी। ये सभी मैच 8 से 15 अक्टूबर के बीच एक सप्ताह के भीतर होंगे।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें