शमी को पहली बार गेंदबाजी करते देख धोनी ने कहा था 'वाह, बढ़िया गेंदबाजी करता है'- इशांत शर्मा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

शमी को पहली बार गेंदबाजी करते देख धोनी ने कहा था ‘वाह, बढ़िया गेंदबाजी करता है’- इशांत शर्मा 

शमी ने भारत के लिए साल 2013 में डेब्यू किया था।

Mohammed Shami
Mohammed Shami. (Photo by GLYN KIRK/AFP via Getty Images)

जब से भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डेब्यू किया है तब से ही बहुत ही कम समय में उन्होंने खुद को विश्व क्रिकेट में स्थापित कर लिया है। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने भारत के लिए साल 2013 पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और थोड़े समय बाद उन्होंने भारत के लिए अन्य दो प्रारूप में भी क्रिकेट खेल लिया था।

तो वहीं अब मोहम्मद शमी के साथी खिलाड़ी और फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे इशांत शर्मा ने उनको लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि इस समय शमी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्यस्त हैं।

तो वहीं आपको उनकी सफलता का राज बताएं तो वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। साथ ही उनमें गेंद को दोनों तरफ घुमाने की काबिलयत है जो उन्हें नई गेंद से एक खतरनाक गेंदबाज बनाने का काम करती है। इसके अलावा वह एक ही लेंथ पर काफी समय तक नियंत्रण से गेंदबाजी कर सकते हैं।

इशांत ने शमी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके इशांत शर्मा ने मोहम्मद शमी और एमएस धोनी से जुड़ा एक किस्सा क्रिकबज के शो राइज ऑफ इंडिया में फैंस से साथ साझा किया है। इशांत ने शो में शमी को लेकर कहा-

शमी के बारे में मैंने किसी वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज से सुना था, जिसकी पास बहुत पेस थी, कि शमी की गेंद काफी स्किड करती है। उसका रनअप बहुत ही साधारण है पर उसकी गेंद में काफी तेजी है। जब उसे माही भाई ने पहली बार देखा तो कहा ‘वाह, बढ़िया गेंदबाजी करता है।’

दूसरी आपको 32 साल के मोहम्मद शमी के बारे में बताएं तो वह खबर लिखे जाने तक भारत के लिए 219 टेस्ट विकेट, 159 वनडे और 24 टी-20 विकेट ले चुके हैं।

close whatsapp