WPL 2023 में अगर RCB को जीतने हैं अगले सभी मुकाबले तो करने होंगे ये 3 जरूरी बदलाव - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023 में अगर RCB को जीतने हैं अगले सभी मुकाबले तो करने होंगे ये 3 जरूरी बदलाव

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है।

1. स्मृति मंधाना की जगह हीथर नाइट को सौंपनी होगी कप्तानी

Heather Knight Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)
Heather Knight Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)

स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग के पहले ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें कप्तान के रूप में नियुक्त किया। लेकिन स्मृति मंधाना फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खड़ी नहीं हो पा रही है। पिछले तीन मुकाबलों में RCB के शर्मनाक हार के बाद स्मृति मंधाना की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। तीनों ही मैचों में स्मृति की रणनीतियां फेल होती हुई दिखी हैं। स्मृति बल्ले से भी अब तक फ्लॉप रही हैं।

तीन मुकाबलों में स्मृति अब तक मात्र 76 रन ही बना पाई है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अगले मैचों में जीत दर्ज करनी है तो फ्रेंचाइजी को कप्तान बदलने की जरूरत है। RCB को हीथर नाइट को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हीथर नाईट का रिकॉर्ड शानदार है। जिसके चलते RCB नाइट को अगले कप्तान के रूप में देख सकती है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp