WPL 2023 में अगर RCB को जीतने हैं अगले सभी मुकाबले तो करने होंगे ये 3 जरूरी बदलाव
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है।
अद्यतन - मार्च 10, 2023 7:01 अपराह्न
2.हीथर नाइट को भेजना होगा नंबर-4 पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑक्शन में इंग्लैंड की खिलाड़ी हीथर नाइट पर भरोसा दिखाया था। 32 साल की इस खिलाड़ी ने 129 वनडे मैचों में 36.25 की औसत से 3589 रन बनाए हैं। वहीं 98 टी-20 मैचों में उन्होंने 118.31 के स्ट्राइक रेट से 1583 रन बनाए हैं। RCB ने हीथर नाइट को टीम में फिनिशर का रोल दिया है। नाइट पिछले तीन मैचों में नंबर-5 और 6 पर बल्लेबाजी करती हुई दिखी हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हीथर नाइट फिनिशर की जगह टीम में नंबर-4 बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आती है। RCB के लिए फिनिशर का रोल निभाते हुए उन्होंने अब तक 3 मैचों में 193 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं। अगर RCB को अगले मैच जीतने हैं तो उन्हें नाइट को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजना होगा। क्योंकि इस पोजिशिन पर नाइट आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए नजर आती है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो