WPL 2023: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं लगाना चाहेगी बोली
महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र 4 मार्च से 26 मार्च तक खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 12, 2023 1:14 अपराह्न
1- टैमी ब्यूमोंट

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड महिला टीम की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2018 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 47 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था। 99 टी-20 मुकाबलों में टैमी ब्यूमोंट ने 108.37 के स्ट्राइक रेट से 1,721 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 10 अर्धशतक मौजूद है।
हालांकि इस सलामी बल्लेबाज का हालिया प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। 2022 में उन्होंने अपनी टीम की ओर से मात्र दो टी-20 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए थे। बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्हें इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं किया गया था।
बता दें, टैमी ब्यूमोंट ने WPL के पहले सत्र के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा है। आशंका लगाई जा सकती है कि इस शानदार ओपनर के ऊपर कोई भी फ्रेंचाइजी बोली नहीं लगाएगी।