WPL 2023: सभी 5 टीमों की कप्तानों ने ट्रॉफी का किया अनावरण - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: सभी 5 टीमों की कप्तानों ने ट्रॉफी का किया अनावरण

महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शुरुआत आज यानी 4 मार्च से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो चुकी है।

WPL Trophy 2023 (Pic Source-Twitter)
WPL Trophy 2023 (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शुरुआत आज यानी 4 मार्च से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो चुकी है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला जा रहा है। बता दें, मेगा इवेंट से पहले WPL की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा अडवाणी, कृति सेनन और गायक ऐपी ढिल्लन ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

सेरेमनी के तुरंत बाद और टॉस से ठीक पहले सभी पांच कप्तानों ने मिलकर महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शानदार ट्रॉफी का अनावरण किया। 5 टीमें जो इस शानदार टूर्नामेंट में आपस में भिड़ेंगी उनका नाम है: मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। सभी 5 टीमें काफी मजबूत हैं।

बता दें, पुरुष इंडियन प्रीमियर लीग के 15 साल पूरे हो चुके हैं और इस साल उनका 16वां सत्र होगा। वहीं तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि महिला IPL को भी उतना ही प्यार मिले और साथ ही वो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत सके।

सभी 5 टीमों की कप्तानों ने WPL की ट्रॉफी का किया अनावरण

यह रही सभी 5 टीमों की लिस्ट:

गुजरात जायंट्स:

एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी , स्नेह राणा, मानसी जोशी शबनम शकील, सोफी डंकली, एनाबेल सदरलैंड , हरलीन देओल, किम गर्थ, डायलान हेमलता, मोनिका पटेल,तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा,हर्ले गाला, एस मेघना,जॉर्जिया वारेहम , अश्विनी कुमारी, पारूनिका सिसोदिया.

मुंबई इंडियंस:

हरमनप्रीत कौर, नेटाली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर,धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसा पैरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल,कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार

दिल्ली कैपिटल्स:

जेमिमा रोड्रिग्ज, मेग लेनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मैरिजैन कैप्प, तितास साधु, एलिस कैप्सी, तारा नोरिस, लॉरा हैरिस, जासिया अख्तर, मीनू मानी, जेस जोनासन, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, अरूंधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।

यूपी वॉरियर्स:

सोफिया एसलटोन, दीप्ती शर्मा, ताहिला मैग्रा, शबनिम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजली सरवनी, राजेश्वरी गायकवाड़, प्रशवी चोपड़ा, स्वेता सहरावत, एस यशरी, किरन नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैध, लाॅरेन बैल, लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख।

close whatsapp