महिला प्रीमियर लीग 2023: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच जोनाथन बैटी ने दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला प्रीमियर लीग 2023: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच जोनाथन बैटी ने दिया बड़ा बयान 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं कई दिग्गज महिला क्रिकेटर

Jonathan Batty (Image Credit- Twitter)
Jonathan Batty (Image Credit- Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज 4 मार्च से होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियां जमकर करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं लीग में शामिल दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच जोनाथन बैटी (Jonathan Batty) ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है।

जोनाथन बैटी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई में सोमवार, 27 फरवरी को हेड कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में प्रैक्टिस की, साथ ही इस प्रैक्सिस सेशन के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा-

हमारे टीम के खिलाड़ियों ने सीधे प्रैक्टिस सेशन शुरू किया और वे एक दम लय में नजर आए। हमारे टीम के ग्रुप में काफी प्रतिभा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं काफी प्रभावित हुआ।

बैटी ने आगे कहा- फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है। पर एक कोचिंग ग्रुप के रूप में हम खिलाड़ियों को वास्तव में अच्छी तरह से जानते हैं और खिलाड़ियों को भी एक-दूसरे को अच्छी तरीके से जान लेना चाहिए।

हमने लीग के लिए एक मजबूत टीम तैयार की है और खिलाड़ियों का एक मजबूत ग्रुप है। और मुझे विश्वास है कि अगर हमने टीम के खिलाड़ियों से उनका बेस्ट प्रदर्शन करवा पाया तो हम निश्चित तौर पर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं। साथ ही हम कोशिश करेंगे कि खिलाड़ी हर दिन अपना बेस्ट प्रदर्शन करें।

दिल्ली कैपिटल्स की WPL टीम:

जेमिमा रोड्रिग्ज, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तीतस सधू, मरीजेन कप, एलाइस कैप्सी, तारा नोरिस, लाॅरा हैरिस, जेसिआ अख्तर, मिनु मनी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, अरुंधथी रेड्डी, स्नेहा दीप्ती और अपर्णा मंडल।

close whatsapp