मुंबई इंडियंस ने पहले की रोहित शर्मा की बेइज्जती, अब उनके लिए पोस्ट डाले जा रहे हैं
मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब से हार्दिक पांड्या करेंगे।
अद्यतन - Dec 16, 2023 4:49 pm

जो मुंबई इंडियंस कल तक फैन्स की फेवरेट थी, आज उसी टीम से ये फैन्स नफरत कर रहे हैं। जिसका कारण है रोहित शर्मा का कप्तानी से हटाया जाना, ऐसे में फैन्स का गुस्सा फूट रहा है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर अब MI टीम हिटमैन को लेकर पोस्ट पर पोस्ट शेयर करने में लगी है और ये बात भी इन फैन्स को पसंद नहीं आ रही है।
हार्दिक पांड्या को फैन्स दे रहे हैं गालियां
वहीं मुंबई इंडियंस ने जैसे ही हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया, वैसे ही इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर गालिया पड़ना शुरू हो गई। पहले ही फैन्स हार्दिक के गुजरात टीम से मुंबई टीम में आने से खुश नहीं थे, इस बीच उनको कप्तान बनाकर MI टीम ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। अब देखना अहम होगा की हार्दिक की कप्तानी में ये टीम कितना सफल होती है और हार्दिक का बतौर खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन रहता है।
रोहित शर्मा के लिए पोस्ट डाल क्या साबित करना चाहती है मुंबई इंडियंस?
*मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब से हार्दिक पांड्या करेंगे।
*वहीं MI टीम अब रोहित शर्मा के लिए सोशल मीडिया पोस्ट डाल रही है।
*पहले एक वीडियो के जरिए दिखाया हिटमैन का टीम के साथ में सफर।
*उसके बाद IPL ट्रॉफी के साथ डाली अलग-अलग तस्वीरें।
मुंबई इंडियंस ने पहले ये वीडियो किया था शेयर
फिर रोहित शर्मा की कुछ खास तस्वीरों को किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर दिखा कप्तान बदलने का असर
दूसरी ओर फैन्स ने अपना गुस्सा सबसे ज्यादा सोशल मीडिया के जरिए दिखाया है, जहां MI टीम के अब तेजी से सोशल मीडिया अकाउंट के Follower कम होते जा रहे हैं। जहां लाखों की संख्या में लोगों ने MI टीम के इंस्टा पेज को Unfollow कर दिया है, तो कुछ लोगों का कहना है कि अब से मुंबई टीम उनकी फेवरेट टीम नहीं रही है। वहीं बतौर कप्तान हार्दिक ने गुजरात टीम को 2 बार फाइनल में पहुंचाया था, एक बार टीम ने खिताब जीता था और एक बार ये GT हार गई थी।