GG vs RCB: Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट 6वें WPL मैच के लिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

GG vs RCB: Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट 6वें WPL मैच के लिए

WPL 2023 का 6वां मैच गुजरात जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। 

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women (Image Credit- Twitter)
Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women (Image Credit- Twitter)

WPL Match-6, Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore: महिला प्रीमियर लीग के 6वें मैच में गुजरात जायंट्स (GG-W) और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB-W) की टीम आमने-सामने होंगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 मार्च, बुधवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच में भिड़ने से पहले दोनों टीमें अपने पिछले दो मैच हारकर आ रही है। बता दें कि गुजरात को पहले मैच में मुंबई ने 143 रन तो दूसरे मैच में यूपी वाॅरियर्स ने 3 विकेट से हराया था। दूसरी तरफ आपको आरसीबी के बारे में बताएं तो पहले मैच में दिल्ली ने उन्हें 60 रन से तो दूसरे मैच में मुंबई ने 9 विकेट से हराया था।

साथ ही इस मैच में दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में होंगी। बता दें कि इस मैच के लिए दोनों ही टीमों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, हीतर नाइट और रिचा घोष जैसे बड़े सितारे होने के बावजूद आरसीबी अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

तो वहीं गुजरात जायंट्स भी टीम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। खैर, हम आपको इस मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम व पिच रिपोर्ट बताते हैं-

मैच जानकारी (MATCH DETAILS):

महिला प्रीमियर लीग मैच नंबर- 6

तारीख व दिन- 8 मार्च, बुधवार

स्थान- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

मैच शुरू होने का समय- शाम 7.30 बजे से

मौसम- साफ रहेगा

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी- राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर

मैच के लिए दोनों टीमों (GG-W vs RCB-W) की संभावित प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

गुजरात जायंट्स (GG-W):

सबनेनी मेघना, बेथ मूनी (कप्तान व विकेटकीपर), सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, स्नेह राणा, किम गर्थ, मानसी जोशी और तनुजा कंवर/परुणिका सिसोदिया।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB-W):

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीतर नाइट, दिशा कासत, एलिस पैरी, रिचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूनम खेमनार, मेगन शूट और रेणुका ठाकुर सिंह।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

महिला प्रीमियर लीग के दो मैच वैन्यू में रनों की बारिश देखने को मिल रही है। बता दें कि ब्रेबोर्न की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अभी तक आसानी से जीत हासिल की है। पिच पर पहली पारी का स्कोर 180 रन देखने को मिल सकता है, तो तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनरों को पिच से मदद मिल सकती है।

Suggested Playing XI for GG-W vs RCB-W Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

विकेटकीपर (Wicket-keeper):

रिचा घोष (1)

बल्लेबाज (Batsman):

स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन और हीतर नाइट (3)

ऑलराउंडर (All-Rounder):

एलिस पैरी, एश्ले गार्डनर, स्नेह राणा, किम गर्थ और हरलीन देओल (5)

गेंदबाज (Bowler)

मेगन शूट और रेणुका ठाकुर सिंह (2)

कप्तान (Captain): 

एश्ले गार्डनर

उपकप्तान (Vice-Captain):

एलिस पैरी

close whatsapp