WPL 2023: गुजरात जायंट्स को झटका बेथ मूनी पूरे सीजन से हुईं बाहर, लॉरा वोल्वार्ड्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: गुजरात जायंट्स को झटका बेथ मूनी पूरे सीजन से हुईं बाहर, लॉरा वोल्वार्ड्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल

मुंबई के खिलाफ मैच में मूनी को लगी थी चोट

Beth Mooney and Laura Wolvaardt (Image Credit- Twitter)
Beth Mooney and Laura Wolvaardt (Image Credit- Twitter)

महिला प्रीमियर लीग को शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं कि टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स को करारा झटका लग गया है। बता दें कि गुजरात जायंट्स की कप्तान और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी इंजरी के चलते, लीग के पूरे सीजन से बाहर हो गईं हैं।

गौरतलब है कि मूनी को चार मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में चोट लगी थी, और इस चोट के चलते वह उस मैच में बल्लेबाजी नहीं कर सकी थी और उन्हें रिटायर्ड होकर ड्रेसिंग रूम वापिस लौटना पड़ा था।

गुजरात जायंट्स में मूनी को ये महिला खिलाड़ी करेगी रिप्लेस

बता दें कि बेथ मूनी का महिला प्रीमियर लीग के पूरे सीजन से बाहर होना गुजरात जायंट्स टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। क्योंकि वह टीम की ओपनिंग की ना सिर्फ एक महत्पूर्ण बल्लेबाज थी, बल्कि टीम की कमान भी उन्हें ही संभालनी थी।

दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स टीम में बेथ मूनी को दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ड्ट डब्ल्यूपीएल 2023 के बचे हुए सीजन के लिए रिप्लेस करने वाली हैं। तो वहीं अब मूनी के लीग से बाहर होने के बाद स्नेह राणा को फ्रेंचाइजी का फुल टाइम कप्तान बनाया जा सकता है।

दूसरी तरफ आपको महिला प्रीमियर लीग के सीजन में गुजरात जायंट्स के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो अभी तक टीम एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि गुजरात को पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से हराया था तो दूसरे मैच में जायंट्स को यूपी वाॅरियर्स के हाथों 3 विकेट से रोमांचक हार झेलनी पड़ी थी।

close whatsapp