WPL 2023: मैच 4, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन मारेगा बाजी? जानें यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: मैच 4, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन मारेगा बाजी? जानें यहां

महिला प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा।

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Pic Source-Twitter)
Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गुजरात जायंट्स के खिलाफ 143 रन से जीता था वहीं स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन से मात दी।

हालांकि अब RCB बेहतरीन टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 मार्च को खेलेगी। दोनों टीमों में कई शानदार खिलाड़ी शामिल है और दूसरे मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के लिए मैदान पर उतरेगी। आशंका लगाई जा सकती है कि मुंबई इंडियंस दूसरे मैच में अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं करेगा। RCB दूसरे मुकाबले में अपनी गेंदबाजी को मजबूत कर सकता है।

मैच डिटेल:

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच 4, महिला प्रीमियर लीग 2023

वेन्यू: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

डेट और समय: 6 मार्च, भारतीय समयनुसार शाम को 7:30 बजे

टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग: स्पोर्ट्स 18 और जिओ सिनेमा

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI:

मुंबई इंडियंस:

हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसाट, एलिस पेरी, ऋचा घोष, हीथर नाइट, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह

MI बनाम RCB में यह खिलाड़ी कर सकती हैं सबसे अच्छा प्रदर्शन:

बल्लेबाजों में: हेली मैथ्यूज

वेस्टइंडीज की बेहतरीन ऑलराउंडर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ भी पहले मुकाबले में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 31 गेंदों में 47 रन बनाए थे और अपनी टीम को एक विस्फोटक शुरुआत दी थी। इस मैच में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में: इस्सी वोंग

ब्रेबोर्न स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और इसी वजह से मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग RCB के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम होगी। गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने 3 ओवर में उन्होंने 7 रन दिए थे और 1 विकेट भी अपने नाम किया था।

मैच 4 की भविष्यवाणी:

जो भी टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी वो मुकाबला जीतेगी।

अगर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती है तो वो 185-205 के बीच में रन बनाएंगी ।

अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी की तो वो 160-180 रन बनाएंगी।

close whatsapp