WPL 2023: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के ओपनिंग मैच से पहले आई बड़ी खबर, देरी से शुरू होगा मैच
WPL 2023 का पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 4, 2023 4:15 pm

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शाम 7ः30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाने वाला था। लेकिन मैच के कुछ घंटो पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। किसी कारणवश लीग का पहला मैच आधा घंटा देरी से शुरू होगा, यानी मैच 7ः30 की जगह 8 बजे खेला जाएगा।
महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच देरी से होगा शुरू
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए फैंस और खिलाड़ियों के बीच उत्साह देखते बन रहा है। सभी पांच टीमें लीग के पहले सत्र के लिए जमकर तैयारी करते हुए नजर आ रही है। लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच देखने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं। लेकिन फैंस को मैच देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
महिला प्रीमियर लीग द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी में मैच के आधे घंटे देरी से शुरू होने की बात कही गई है। आधिकारिक जानकारी में लिखा गया है, ओपनिंग मैच के समय को पुननिर्धारित किया गया है खेल रात 8 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7ः30 को होगा। स्टेडियम के गेट फैंस के लिए शाम 4 बजे खोले जाएंगे। और महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी शाम 6ः25 बजे से शुरू होगी।
𝗥𝗲𝘀𝗰𝗵𝗲𝗱𝘂𝗹𝗲𝗱 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁 𝗳𝗼𝗿 #TATAWPL 𝗼𝗽𝗲𝗻𝗶𝗻𝗴 𝗳𝗶𝘅𝘁𝘂𝗿𝗲
▶️Gates Open: 4 PM IST
▶️Opening Ceremony: 6:25 PM IST
▶️Match – Gujarat Giants vs Mumbai Indians
▶️Toss: 7:30 PM IST
▶️ Match Start: 8 PM ISTDetails 🔽https://t.co/7i3bVgItJr
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स कियारा आडवाणी, कृति सेनन और सिंगर एपी ढिल्लों परफॉर्म करते दिखेंगे। लीग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में मैच के देरी होने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
जीत से शुरूआत करना चाहेगी मुंबई इंडियंस
मेन्स IPL में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी काफी ज्यादा लोकप्रिय और सफल फ्रेंचाइजी के रूप में विराजमान है। आईपीएल में टीम ने अब तक पांच ट्रॉफियां अपने नाम की है। ऐसे में फैंस यही चाहेंगे कि महिला प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इतिहास रचते हुए नजर आएगी। वहीं दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बेथ मूनी संभाल रही है। दोनों ही कप्तानों और टीमों के बीच की पहली जंग हर मायने में मजेदार रहने वाली है।