Watch Video: RR के गेंदबाजी कोच Shane Bond ने सरेआम Rohit Sharma के साथ कर दी ऐसी हरकत.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

Watch Video: RR के गेंदबाजी कोच Shane Bond ने सरेआम Rohit Sharma के साथ कर दी ऐसी हरकत….

आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में 22 अप्रैल को खेला जाएगा।

Rohit Sharma & Shane Bond (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma & Shane Bond (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 7 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरुरी है। मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से मजाकिया अंदाज में मिलते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

कुछ इस अंदाज में Rohit Sharma से मिले शेन बॉन्ड

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर मैदान में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शेन बॉन्ड के मिलन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शेन बॉन्ड पीछे से आते हैं, और रोहित शर्मा को Kiss करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद दोनों हंसते हैं, और एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं। शेन बॉन्ड पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच थे, जिसके चलते रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और वो एक खास रिश्ता साझा करते हैं।

यहां देखें रोहित शर्मा और शेन बॉन्ड का वो वीडियो-

इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए मैच में मुंबई को मिली थी करारी हार

आईपीएल में 2024 में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान ने 27 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 विकेट से जीत कर आ रही है। दोनों टीमों के बीच होने वाला आगामी मुकाबला रोमांच से भरा रहने वाला है।

close whatsapp