WTC Final, IND vs AUS: आखिर क्यों फैंस के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर हुए ऑनफील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ? - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final, IND vs AUS: आखिर क्यों फैंस के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर हुए ऑनफील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ?

WTC फाइनल के तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं।

Richard Illingworth (Photo Source: Twitter)
Richard Illingworth (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेल जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए  469 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके बाद कंगारू टीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारत को 296 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त 296 रनों से आगे चल रही है। चौथे दिन भारतीय गेंदबाज शानदार खेल बरकरार रखना चाहेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें ऑनफील्ड अंपायर फैंस के आगे हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अंपायर ने फैंस के सामने जोड़ लिए हाथ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन के दौरान एक मजेदार घटना घटी। तीसरे दिन के तीसरे सेशन के दौरान ऑनफील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ फैंस से साइट स्क्रीन के पास से हटने के लिए आग्रह करते हुए नजर आए।

लेकिन इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह यह था कि, अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ हाथ जोड़कर फैंस से विनती करते हुए नजर आए। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के हाथ जोड़ने वाली तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यहां देखें अंपायर की वो वायरल तस्वीर-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया था। डेविड वॉर्नर ने 43 रनों की पारी खेल टीम को अच्छी शुरूआत दी। जिसके बाद ट्रैविस हेड ने (163 रन) और स्टीव स्मिथ ने (121 रन) की पारी खेली। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत से ही अपना दबदबा कायम किया। मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में डेविड वॉर्नर को (1 रन) पर पवेलियन भेज दिया।

जिसके बाद उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा को (13 रन) पर आउट किया। इसके अलावा ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था। स्मिथ (34 रन) और ट्रैविस हेड (18 रन) पर रवींद्र जडेजा के हाथों पवेलियन लौट गए। तीसरे दिन के अंत तक मार्नस लाबुशेन (41 रन) और कैमरून ग्रीन (7 रन) पर क्रीज पर मौजूद है।

close whatsapp