न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते ही संजय मांजरेकर को शुभमन गिल में एमएस धोनी नजर आने लगे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते ही संजय मांजरेकर को शुभमन गिल में एमएस धोनी नजर आने लगे हैं!

शुभमन गिल को उनकी रिकॉर्ड-तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Shubman Gill, Sanjay Manjrekar and MS Dhoni (Image Source: BCCI Twitter/Twitter Screengrab/Getty Images)
Shubman Gill, Sanjay Manjrekar and MS Dhoni (Image Source: BCCI Twitter/Twitter Screengrab/Getty Images)

शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे शतक लगाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा हैं। दरअसल, युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में अपना पहला दोहरा शतक लगाकर सभी के दिल जीत लिए हैं।

आपको बता दें, इस बेहतरीन पारी के साथ 23-वर्षीय गिल वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब के इस युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 गेंदों में 19 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 208 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को पहला वनडे 12 रनों से जीतने में मदद की। शुभमन गिल को उनकी इस रिकॉर्ड-तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संजय मांजरेकर ने शुभमन गिल की तुलना एमएस धोनी से की

इस बीच, शुभमन के हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक लगाने के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एक बड़ा दावा किया है। दरअसल, मांजरेकर ने गिल की तुलना महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी से करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान के समान ही युवा सलामी बल्लेबाज में सीधे और बड़े छक्के मारने की क्षमता है। भारत के पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा लगातार छक्के मारने का उपहार गिल और धोनी दोनों के पास समान है।

आपको बता दें, शुभमन ने लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ 49वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन ने जो तीनों छक्के जड़े वे सीधे जमीन पर लगे, जिसने पूर्व क्रिकेटर को उनकी तुलना धोनी से करने के लिए मजबूर कर दिया।

संजय मांजरेकर ने ट्विटर पर लिखा: ‘जब मैंने धोनी को पहली बार देखा कि वह ज्यादातर सीधे छक्के मारते हैं, तो उन्होंने मुझसे कहा कि जब बिग हिटिंग की बात आती है, तो वह लगातार बने रहेंगे। गिल के पास भी ऐसा ही एक उपहार है। फिंगर क्रॉस्ड🤞’

close whatsapp