Rishabh Pant के लिए उनके फैन्स पहले हैं, आज भी ये खिलाड़ी जमीन से जुड़ा है
दिल्ली टीम ने कप्तान पंत का एक खास वीडियो किया है शेयर।
अद्यतन - Apr 3, 2024 1:32 pm

हर कोई Rishabh Pant की मैदान पर वापसी देखकर खुश है, पंत के आने से दिल्ली टीम में एक अलग ही जोश नजर आ रहा है। साथ ही ये टीम भी लीग की पहली जीत अपने नाम कर चुकी है, इस बीच कप्तान पंत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो में वो अपने फैन्स से मिल रहे हैं।
CSK के खिलाफ चला था Rishabh Pant का बल्ला
हाल ही में दिल्ली टीम ने सीजन का पहला मैच जीता है, जहां इस टीम ने CSK को Vizag में हराया था। इस दौरान DC के कप्तान Rishabh Pant का बल्ला जमकर चला था और उन्होंने अपनी टीम के लिए अर्धशतक लगाया था। जिसके बाद से फैन्स में अलग ही खुश की लहर है और वो फिर से पंत को दमदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। इससे पहले पंत सड़क हादसे के कारण करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो सुपर फिट नजर आ रहे हैं।
Rishabh Pant और उनके फैन्स का लव अफेयर
*दिल्ली टीम ने कप्तान पंत का एक खास वीडियो किया है शेयर।
*Rishabh Pant वीडियो में अपने फैन्स से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान पंत ने हर एक फैन से मिलाया हाथ, ली साथ में तस्वीर भी।
*साथ ही ये फैन्स जाते-जाते पंत को बोले- अपना ध्यान रखना भाई आप।
ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है Rishabh Pant का
गौतम गंभीर से भी की मुलाकात
वहीं KKR के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंत KKR टीम के मेंटोर गौतम गंभीर के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच खूब हंसी-मजाक चल रहा है और दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं एक-दूसरे से बात करते हुए। वैसे दिल्ली टीम ने सीजन में अभी तक एक जीत अपने नाम की है CSK को हरा के, तो वहीं KKR टीम लगातार 2 मैच जीत चुकी है।