WPL 2023: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी के बाद अब सानिया मिर्जा को भी RCB ने किया अपनी टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी के बाद अब सानिया मिर्जा को भी RCB ने किया अपनी टीम में शामिल

महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरूआत 4 मार्च से हो रही है।

Sania Mirza (Photo Source: Twitter)
Sania Mirza (Photo Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में एक से बढ़कर एक बड़े व स्टार खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया। इसी बीच RCB ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला टीम का मेंटोर नियुक्त किया है। सानिया मिर्जा ने अपने शानदार करियर के दौरान करोड़ो युवा लड़कियों को प्रेरणा दी हैं। सानिया मिर्जा ने हाल में टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उनको भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मैं बस युवा लड़कियों की मदद करना चाहती हूं- सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा अब खेल के क्षेत्र में एक नया सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं। महिला प्रीमियर लीग 2023 में सानिया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मेंटर का पद संभालने वाली है। RCB ने 15 फरवरी को आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए इस बात की घोषणा की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सानिया मिर्जा ने मेंटर बनने के बाद बात करते हुए कहा है,

‘मैं थोड़ा हैरान थी लेकिन मैं वास्तव में उत्साहित हूं आप जानते हैं मैं 20 साल से एक पेशेवर एथलीट हूं जो कभी-कभी बहुत निराशाजनक होता हैं जब मैं इसके बारे में सोचती हूं क्योंकि यह बहुत लंबा समय रहा है। लेकिन मुझे लगता है मेरा अगला काम जब मैं रिटायर हो चुकी हूं। अब मेरा मकसद युवा महिलाओं और लड़कियों की मदद करना हैं।’

‘जैसा कि आप जानते हैं कि खेल उनके लिए करियर के पहले विकल्पों में से एक हो सकता है। मैं बस अगली पीढ़ी को खुद पर विश्वास दिलाने में मदद करना चाहती हूं कि आपके खिलाफ कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं यदि आप अपने ऊपर भरोसा करते हैं।’

यहां देखिए सानिया मिर्जा को लेकर RCB का पोस्ट

4 मार्च से शुरू होगा WPL

13 फरवरी को हुए महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़े नामों को शामिल कर धमाकेदार टीम बनाई है। स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और रेणुका सिंह ठाकुर यह कुछ बड़े नाम टीम में शामिल। बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला प्रीमियर लीग 2023 4 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp