WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में देखने को मिले - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में देखने को मिले

दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रनों से हराया है। 

2. एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकाॅर्ड

Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)
Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)

चिन्नास्वामी के छोटे मैदान पर क्रिकेट फैंस को छक्कों की बारिश देखने को मिली है। तो वहीं इस मैच में महिला प्रीमियर लीग के इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकाॅर्ड भी बन गया है। बता दें कि मैच में दिल्ली की ओर से कुल 11 छक्के लगे, जिसमें 4 अकेले शेफाली ने लगाए।

तो वहीं आरसीबी की दूसरी पारी में कुल 8 छक्के लगे। कुल मिलाकर मैच में 19 छ्क्के देखने को मिले, अभी तक किसी भी WPL के मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मैच में साल 2023 में आरसीबी और गुजरात जायंट्स के मैच को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में कुल 14 छ्क्के लगे थे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp