WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम MI मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम MI मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं

महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Delhi Capitals Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
Delhi Capitals Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 5 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। यह भिड़ंत टेबल टॉपर्स के बीच में देखने को मिलेगी।

बता दें, महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक चार मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है और टीम 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने भी चार मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम ने हार झेली है।

मुंबई इंडियंस के बीच 6 अंक है लेकिन उनका नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से नीचे है और इसी वजह से टीम दूसरे पायदान पर है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में टूट सकते हैं।

1- एलिस कैप्सी महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ सकती है

Alice Capsey (Image Source: X/WPL)
Alice Capsey (Image Source: X/WPL)

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार ऑलराउंडर एलिस कैप्सी ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के अपने अभियान की शुरुआत काफी अच्छी तरह से की थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले मैच में 75 रन बनाए थे। यही नहीं पिछले 2 मैच में भी इस खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

अभी तक इस सीजन में एलिस कैप्सी ने तीन पारी में 49.33 के औसत से 148 रन बनाए हैं। अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैप्सी 17 रन और बना लेती है तो वो महिला प्रीमियर लीग 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएगी।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना है जिन्होंने अभी तक पांच मैच में 219 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी मौजूद है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp