WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो DC बनाम UPW मैच के दौरान टूटे
आज यानी 8 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 8, 2024 1:10 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज यानी 8 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस सीजन 5 मैच में चार में जीत दर्ज किया जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 8 अंकों के साथ दिल्ली टीम अंक तालिका में टॉप पर है।
यूपी वारियर्स की बात की जाए तो टीम ने 6 में 2 में जीत दर्ज किया जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चार अंकों के साथ टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच के दौरान टूट सकते हैं।
1- Meg Lanning बन सकती है महिला प्रीमियर लीग 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान Meg Lanning ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से ही दिल्ली टीम अंक तालिका के टॉप पर है।
Meg Lanning ने अभी तक इस सीजन में 5 मैच में 40 के ऊपर के औसत से 201 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। इस समय अनुभवी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना है जिन्होंने 243 रन अभी तक बनाए हुए हैं। अगर Meg Lanning 43 रन और बना लेती है तो वो इस सूची में टॉप पर आ जाएगी।