WPL 2024: चोटिल होने की वजह से बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हुई हरलीन देओल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: चोटिल होने की वजह से बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हुई हरलीन देओल

हरलीन देओल के रिप्लेसमेंट के रूप में गुजरात टीम में Bharati Fulmali को शामिल किया गया है।

Harleen Deol (Photo Source: Twitter)
Harleen Deol (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने हैं। गुजरात जायंट्स को इस शानदार टूर्नामेंट के बीच में ही तगड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज हरलीन देओल चोटिल होने की वजह से बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

हरलीन देओल को यूपी वारियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। हरलीन देओल Sweeper Cover की ओर खड़ी थी जब फील्डिंग करते समय उन्हें यह चोट लगी। हरलीन देओल इसके तुरंत बाद मैदान छोड़कर बाहर चली गई और फिर से मैच में वापस नहीं आई।

महिला प्रीमियर लीग 2024 में हरलीन देओल का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। गुजरात जायंट्स के पहले मैच में अनुभवी खिलाड़ी ने सिर्फ 8 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्हें ओपनर के रूप में बल्लेबाजी दी गई थी जिसमें उन्होंने 22 रन बनाए थे। यूपी टीम के खिलाफ नंबर तीन पर उन्होंने 18 रन बनाए। भले ही इस सीजन में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप ना छोड़ पाई हो लेकिन गुजरात जायंट्स को उनकी कमी जरूर खलेगी।

हरलीन देओल के रिप्लेसमेंट की घोषणा हुई

हरलीन देओल के रिप्लेसमेंट के रूप में गुजरात टीम में Bharati Fulmali को शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में भारती विदर्भ की ओर से खेलती है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 2019 में दो टी20 मैच भी खेले हैं। महिला टी20 चैलेंज में भी भारती ट्रेलब्लेजर की ओर से भी भाग ले चुकी है।

गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 5 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दो अंकों के साथ गुजरात टीम महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। अगर टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें यहां से सभी मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?