WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB बनाम GG मैच के दौरान टूट सकते हैं - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB बनाम GG मैच के दौरान टूट सकते हैं

आज यानी 27 फरवरी को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

2- एलिसा पेरी महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन सकती है

Ellyse Perry (Pic Source-Twitter)
Ellyse Perry (Pic Source-Twitter)

यूपी वारियर्स के खिलाफ एलिसा पेरी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही थी और वो मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गई थी। बता दें, आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी सोफ़ी डिवाइन है जिन्होंने 9 पारियों में अभी तक 267 रन बनाए हैं। एलिसा पेरी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 261 रन बनाए हैं।

वो इस टूर्नामेंट में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और सोफी डिवाइन से सिर्फ 6 रन पीछे हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिसा पेरी इस लिस्ट के टॉप पर जरूर आना चाहेंगी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp