WPL 2024: तीन रिकॉर्ड जो RCB बनाम UPW मैच में टूट सकते हैं - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड जो RCB बनाम UPW मैच में टूट सकते हैं

आज यानी 24 फरवरी को इस शानदार टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

2- सोफी एक्लेस्टोन महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट पीछे है

Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)
Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)

यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन के लिए पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 9 मैच में 16 विकेट हासिल किए थे। वो महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर अमेलिया केर इस समय सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 17 विकेट हासिल किए हैं।

अगर सोफी एक्लेस्टोन दो विकेट और ले लेती है तो वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएगी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp