WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम GG मैच के दौरान टूट सकते है
आज यानी 1 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 1, 2024 2:48 अपराह्न
2- किरण नवगिरे महिला प्रीमियर लीग 2024 में शेफाली वर्मा के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं

यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाज किरण नवगिरे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 31 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिसकी वजह से उनकी टीम ने मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
अपनी पारी के दौरान किरण नवगिरे ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। अभी तक महिला प्रीमियर लीग 2024 में किरण नवगिरे ने पांच छक्के जड़े हैं और अगर वो गुजरात जायंट्स के खिलाफ चार छक्के और मार देती है तो यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाज शेफाली वर्मा के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। शेफाली वर्मा ने अभी तक इस सीजन में 8 छक्के मारे हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो