WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो MI बनाम GG मैच के दौरान टूटे
आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच के दौरान टूटे।
अद्यतन - मार्च 10, 2024 3:38 अपराह्न
2- महिला प्रीमियर लीग में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में 48 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और पांच छक्के जड़े। हरमनप्रीत को इस बात का काफी बुरा लग रहा होगा कि वो इस मुकाबले में शतक नहीं बना पाई।
हालांकि हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग में किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बना चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम था जिन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 84 रन बनाए थे। महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर सोफी डिवाइन के नाम है। उन्होंने 2023 सीजन में गुजरात टीम के खिलाफ 99 रन बनाए थे।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो