WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो यूपी वाॅरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में देखने को मिले
यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 12:03 अपराह्न
1. मुंबई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक
![]()
बता दें कि इस मैच में यूपी वाॅरियर्स की किरण नवगिरे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। किरण मुंबई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहली क्रिकेटर बन गई हैं। किरण ने इस मामले में ताहिला मैग्रा और एलाइस कैप्सी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 36 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
गौरतलब है कि इस मैच में एलिसी हीली के साथ ओपनिंग करने से पहले किरण पिछले दो मैचों में मध्यक्रम में खेली थी, जहां पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन कल खेले गए मैच में उन्होंने मात्र 25 गेंदों में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया। तो वहीं उन्होंने 31 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से कुल 57 रनों की पारी खेली।
Previous
Page 3 / 3