WPL 2024: पांच खिलाड़ी जो आगामी संस्करण में पर्पल कैप को अपने नाम कर सकती हैं - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: पांच खिलाड़ी जो आगामी संस्करण में पर्पल कैप को अपने नाम कर सकती हैं

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की पर्पल कैप को हेली मैथ्यूज ने अपने नाम किया था। उन्होंने 2023 सीजन में 16 विकेट हासिल किए थे।

3- शबनम इस्माइल

Shabnim Ismail (Image Credit- Twitter X)
Shabnim Ismail (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी में शबनम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने एक करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। शबनम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम की ओर से लगातार काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

सबसे खास बात यह है कि शबनम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका की ओर से महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट वनडे और टी20 क्रिकेट में लेने वाली गेंदबाज है। उन्होंने वनडे में 191 विकेट झटके है जबकि टी20 में शबनम इस्माइल के नाम 123 विकेट है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp