WPL 2024 Award Winners List: विजेता को प्राइज मनी में मिले कितने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां-

WPL 2024: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को Prize Money में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात देकर पहली ट्रॉफी पर कब्जा किया।

RCB Women Team (Photo Source: X/Twitter)
RCB Women Team (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Award Winners List: महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के बीच 17 मार्च को दिल्ली में खेला गया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई।

शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया। सोफी मॉलिन्यू ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिया और आशा शोभना ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। एलिस पेरी ने 37 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं रिचा घोष ने 14 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिन्नू मणि और शिखा पांडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

WPL 2024 Award Winners List: महिला प्रीमियर लीग 2024 के विजेताओं की सूची पर एक नजर डालें-

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 विजेता-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
विनर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 करोड़

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 उपविजेता-

वॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स 3 करोड़

WPL 2024: फेयरप्ले अवॉर्ड

अवॉर्ड का नाम विजेता
फेयरप्ले अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
ऑरेंज कैप एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 9 मैच- 347 रन 5 लाख

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पर्पल कैप श्रेयंका पाटिल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 8 मैच- 13 विकेट 5 लाख

WPL 2024: मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन दीप्ति शर्मा (यूपी वॉरियर्स) 5 लाख

WPL 2024: इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन  श्रेयंका पाटिल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 5 लाख

WPL 2024: पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जॉर्जिया वेयरहम (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 5 लाख

WPL 2024: सीजन में सर्वाधिक छक्के-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक छक्के शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) 9 मैच- 26 छक्के 5 लाख

WPL 2024: कैच ऑफ द सीजन

अवॉर्ड का नाम विजेता
कैच ऑफ द सीजन एस. सजना (मुंबई इंडियंस)

WPL 2024: प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच सोफी मॉलिन्यू (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4-20 (4 ओवर) 2.5 लाख

WPL 2024: फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के

अवॉर्ड का नाम विजेता  प्राइज मनी
फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के शेफाली वर्मा (3 छक्के) 1 लाख

WPL 2024: पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) स्ट्राइक रेट- 162.96 1 लाख

close whatsapp