WPL 2024: Eliminator, BAN-W vs MUM-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
महिला प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 15 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 15, 2024 3:58 अपराह्न
प्रीव्यू (Preview):
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W) और मुंबई इंडियंस महिला (MUM-W) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने 8 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। दोनों टीम के बीच हुए पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
एलिस पेरी ने 4 ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किया था। एलिस पेरी लीग के इतिहास में 6 विकेट हॉल लेने वाली पहली खिलाड़ी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। एलिस पेरी ने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं रिचा घोष ने 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए थे।
Match Details: मैच जानकारी (Match Details):
Match | Details |
Match | Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women, Eliminator |
Venue | Arun Jaitley Stadium, Delhi |
Date and Time | 15 March, Friday, 7:30 PM IST |
Live Broadcast and Streaming Details | Sports18 & Jio Cinema App |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
Matches Played | 4 |
Mumbai Indians Women Won | 3 |
Royal Challengers Bangalore Women Won | 1 |
No Result | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W):
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मॉलिन्यू, एलिस पेरी, सोफी डिवााइन, रिचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, दिशा कसात, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह
मुंबई इंडियंस महिला (MUM-W):
हेली मैथ्यूज, यास्तिया भाटिया (विकेटकीपर), नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, एस. सजना, शबनम इस्माइल, साइका इशाक
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match)
रिचा घोष ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रिचा घोष मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)
शबनम इस्माइल ने पिछले मैच में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया था। शबनम इस्माइल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर सकती है।
कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction):
सिनैरियो 1
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर– 155-175
मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर- 165-185
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत दर्ज की
यहां पढ़िए : BAN-W vs MUM-W Dream 11 Prediction,