WPL 2024: Match 9, BAN-W vs MUM-W Match Prediction – आज का मैच कौन जीतेगा?

WPL 2024: Match-9, BAN-W vs MUM-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 9वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

RCB Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
RCB Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का 9वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (BAN-W) और मुंबई इंडियंंस (MUM-W) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बोर्ड पर लगाए थे।

यूपी वॉरियर्स ने 21 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। हरमनप्रीत कौर को पिछले मुकाबले से पहले चोट लग गई थी। जिसके चलते वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थी। हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में वापसी कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए थे।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों के अंत में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women, Match-9
Venue M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru
Date and Time 2 March,  Saturday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & JioCinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है, वहीं तेज गेंदबाज भी यहां अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 2
Royal Challengers Bangalore Women Won 0
Mumbai Indians Women Won 2
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W):

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस. मेघना, रिचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, नादिन डी क्लार्क, सिमरन बहादुर, सोफी मॉलिन्यू, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह,

मुंबई इंडियंस महिला (MUM-W):

हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट सिवर-ब्रंट, अमेलिया कर, पूजा वास्त्रकार, संजीवन सजना, अमनजोत कौर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

स्मृति मंधाना ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 43 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। स्मृति मंधाना मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

अमेलिया कर ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। अमेलिया कर अब तक 7 विकेट ले चुकी है, और पर्पल कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर है। अमेलिया कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएगी।

कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर– 160-170

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 165-175

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की

यहां पढ़िए : BAN-W vs MUM-W Dream 11 Prediction,

close whatsapp