WPL 2024 Orange and Purple Cap Winner: महिला प्रीमियर लीग 2024 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसने जीता, जानें यहां-

WPL 2024 Orange and Purple Cap Winner: इस सीजन किसने जीता ऑरेंज और पर्पल कैप.?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की खिलाड़ी एलिस पेरी ने ऑरेंज कैप और श्रेयंका पाटिल ने पर्पल कैप अपने नाम किया।

Shreyanka Patil & Ellyse Perry (Photo Source: X/Twitter)
Shreyanka Patil & Ellyse Perry (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Orange and Purple Cap Winner: महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के बीच 17 मार्च को दिल्ली में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई।

शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। श्रेयंका पाटिल ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया। सोफी मॉलिन्यू ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिया और आशा शोभना ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। एलिस पेरी ने 37 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं सोफी डिवाइन (32) और स्मृति मंधाना (31) ने योगदान दिया। वहीं रिचा घोष ने 14 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिन्नू मणि और शिखा पांडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

WPL 2024 Orange Cap Winner: एलिस पेरी ने जीता ऑरेंज कैप

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाज एलिस पेरी इस सीजन शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आई है। एलिस पेरी ने 9 मैचों में 69.4 के औसत और 125.72 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 एलिस पेरी BAN-W 347 9 276 69.4 66 125.72 41 7 2
2 मेग लैनिंग DEL-W 331 9 269 36.78 60 123.05 47 4 4
3 शेफाली वर्मा DEL-W 309 9 197 38.63 71 156.85 27 20 3
4 स्मृति मंधाना BAN-W 300 10 224 30 80 133.93 40 10 2
5 दीप्ति शर्मा UP-W 295 8 216 98.33 88 136.57 34 8 3

WPL 2024 Purple Cap Winner: श्रेयंका पाटिल ने जीता पर्पल कैप

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने इस सीजन 8 मैचों में 12.08 के औसत और 7.3 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम पर्पल कैप जीता।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 श्रेयंका पाटिल BAN-W 13 8 21.3 4/12 129 12.08 7.3 157 2
2 आशा शोभना BAN-W 12 10 26 5/22 156 15.42 7.12 185 1
3 सोफी मॉलिन्यू BAN-W 12 10 38 3/20 228 23.17 7.32 278
4 मारिजैन कप्प DEL-W 11 7 28 3/5 168 16 6.29 176
5 सोफी एक्लेस्टोन UP-W 11 8 31.3 3/20 189 18.82 6.57 207

close whatsapp