आईपीएल 2023: दिल्ली कैपिटल्स टीम से आई सनसनीखेज खबर सामने, बल्ले समेत लाखों का चोरी हुआ सामान किया गया रिकवर
DC ने KKR को चार विकेट से मात देकर जारी आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2023 5:06 अपराह्न

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर ने 21 अप्रैल, 2023 को खुलासा किया कि टीम के खिलाड़ियों के किटबैग से चुराए गए ज्यादातर सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाड़ियों के हाल ही में ट्रांजिट के दौरान के बैट, पैड, जूते, थाई पैड और ग्लव्स चोरी हो गए थे।
दरअसल, यह घटना तब घटी जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 23 रनों की हार के बाद बेंगलुरु से दिल्ली लौट रही थी। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाड़ियों को इस चोरी के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने बैंगलोर से दिल्ली आने के बाद अपने-अपने होटल के कमरों में अपनी-अपनी किट प्राप्त की, जिसकी शिकायत उन्होंने टीम प्रबंधन से की।
जिसके बाद, आईपीएल फ्रैंचाइजी DC ने लोजिस्टिक्स विभाग, पुलिस और फिर हवाईअड्डे में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आपको बता दें, चोरी किए गए उपकरणों में 16 बल्ले, पैड, जूते, थाई-पैड और दस्ताने शामिल हैं, और डेविड वार्नर, मिचेल मार्च, फिल सॉल्ट और यश ढुल एक डकैती का शिकार हुए थे।
इस बीच, डेविड वार्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी चोरी के सामान के साथ खड़ा नजर आ रहा है। वार्नर ने लिखा कैप्शन में लिखा: ‘उन्होंने दोषियों को ढूंढ लिया। हालांकि, अभी भी कुछ मिसिंग है, लेकिन आपका धन्यवाद।’
यहां देखिए वार्नर की इंस्टा स्टोरी –
![]()
आपको बता दें, एक लोजिस्टिक्स कंपनी को आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के किट बैग और सामान की देखभाल करने, मैचों से पहले समय पर उनका परिवहन सुनिश्चित करने का काम सौंपा जाता है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में लगातार पांच मैच गंवाने के बाद 20 अप्रैल को अपनों पहली जीत दर्ज की है। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली DC ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चार विकेट से मात देकर जारी आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की।