WPL 2024 Points Table Update: BAN-W vs DEL-W मैच के बाद का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर आ गई है।
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 11:38 अपराह्न

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 7वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए। शेफाली वर्मा ने 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।
वहीं एलिस कैप्सी (46), मारिजन्ने केप्प (32) और जेस जोनासेन (36) ने अहम योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लार्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शानदार शुरूआत मिली थी। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई थी। सोफी डिवाइन 17 गेंदों में 23 रन बनाकर अरूंधति रेड्डी के खिलाफ विकेट गंवा बैठी।
स्मृति मंधाना ने शानदार खेल बरकरार रखते हुए WPL में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। स्मृति मंधाना ने 43 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। रिचा घोष 19 और एस. मेघना 36 रन पर आउट हो गई। जिसके बाद बैंगलोर के जीत की सारी उम्मीदें खत्म हो गई। जेस जोनासेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं मारिजन्ने केप्प और अंरूधति रेड्डी के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए आपको बताते हैं।
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 पॉइंट्स टेबल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 3 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर आ गई है। वहीं हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दूसरे पायदान पर आ गई है।
| नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | दिल्ली कैपिटल्स महिला | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.271 | ||
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.705 | ||
| 3 | मुंबई इंडियंस महिला | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.182 | ||
| 4 | यूपी वॉरियर्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.357 | ||
| 5 | गुजरात जायंट्स महिला | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.968 |