WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs BAN-W, Match-17 के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs BAN-W, मैच-17 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की।

DEL-W vs BAN-W (Photo Source: X/Twitter)
DEL-W vs BAN-W (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 36 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

वहीं एलिस कैप्सी ने 32 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। मेग लैनिंग ने 29 और शेफाली वर्मा ने 23 रन की पारी खेल योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने 1 रन से जीत दर्ज की।

स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद सोफी मॉलिन्यू और एलिस पैरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। एलिस पैरी 11वें ओवर में 49 रन पर शिखा पांडे के हाथों रन आउट हो गई, जिसके बाद अगले ही ओवर में सोफी मॉलिन्यू 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, और जेस जोनासेन गेंदबाजी कर रही थी।

आखिरी ओवर में रिचा घोष ने दो छक्के लगाए और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, लेकिन रिचा घोष रन आउट हो गई। रिचा घोष ने 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स 7 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। यानि कि तीसरे स्थान के लिए अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच जंग चलेगी।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स महिला (Q) 7 5 2 0 0 10 0.918
2 मुंबई इंडियंस महिला (Q) 7 5 2 0 0 10 0.343
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला 7 3 4 0 0 6 0.027
4 यूपी वॉरियर्स महिला 7 3 4 0 0 6 -0.365
5 गुजरात जायंट्स महिला 6 1 5 0 0 2 -1.111

close whatsapp