WPL 2024 Points Table Update: MUM-W vs UP-W, मैच-14 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 42 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - मार्च 7, 2024 11:04 अपराह्न
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला और यूपी वॉरियर्स महिला टीम के बीच अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बोर्ड पर लगाए थे। नेट सिवर-ब्रंट ने 31 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।
हरमनप्रीत कौर 30 गेंदों में 33 रन बनाए, वहीं अमेलिया कर ने 39 और एस. सजना ने 22 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। चमारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 2 विकेट यूपी वॉरियर्स के लिए अपने नाम किया। वहीं साइमा ठाकोर, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। यूपी वॉरियर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीत दर्ज की। यूपी वॉरियर्स ने मात्र 15 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
किरण नवगिरे (7), चमारी अट्टापट्टू (3) और एलिसा हीली (3) सस्ते में पवेलियन लौट गई। दीप्ति शर्मा ने टीम के लिए 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली। साइका इशाक ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया, वहीं नेट सिवर-ब्रंट के नाम 2 विकेट शामिल रहा। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अब भी पहले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 6 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम 6 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | दिल्ली कैपिटल्स महिला | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | 1.301 | ||
2 | मुंबई इंडियंस महिला | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | 0.375 | ||
3 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | 0.038 | ||
4 | यूपी वॉरियर्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.435 | ||
5 | गुजरात जायंट्स महिला | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.278 |