RCB-W vs DC-W टॉप-10 फनी मीम्स

WPL 2024: एक नजर डालिए RCB-W बनाम DC-W मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

DC-W की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

RCB-W vs DC-W (Photo Source: X/Twitter)
RCB-W vs DC-W (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) ने आरसीबी (RCB-W) के विजय रथ पर लगाम लगा दी है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में 195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाए, लेकिन स्मृति मंधाना (74) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई और 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में बैंगलोर की यह पहली हार है।

स्मृति मंधाना की धुआंधार पारी

195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान मंधाना ने अपने पचास रन भी पूरे किए। लेकिन 77 के स्कोर पर अरुंधति रेड्डी ने सोफी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

मंधाना ने एक छोर से तेजी से रन बनाना जारी रखा। एस मेघना ने उनका पूरा साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई। मगर 12वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मंधाना अपना विकेट गंवा बैठी। उन्होंने 43 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 74 रन बनाए।

कप्तान के आउट होने के बाद रन रेट बढ़ता चला गया और टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए जेस जोनासन ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं मारिजन कप्प और अरुंधति रेड्डी को दो-दो विकेट मिले।

दिल्ली ने बनाया विशाल स्कोर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। मेग लैनिंग (11) के जल्दी आउट हो जाने के बाद शेफाली वर्मा और एलिस कैप्सी ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

इस दौरान शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसी स्कोर पर वह श्रेयंका पाटिल का शिकार बनी। आउट होने से पहले उन्होंने 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली।

जेमिमा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। वहीं इसके बाद एलिस कैप्सी भी अर्धशतक से चूक गई और 46 रन बनाकर आउट हुई। आखिरी के ओवरों में मारिजन कप्प और जेस जोनासन ने उपयोगी रन जोड़े। दोनों ने क्रमश: 32 और 36 रनों का योगदान दिया।

यहां देखें RCB-W vs DC-W मुकाबले से टॉप-10 फनी मीम्स

 

https://twitter.com/EscapeDMatrix__/status/1763255106282353054

https://twitter.com/DRofficialmedia/status/1763254641956196418

 

 

https://twitter.com/RayyanDeshmukh2/status/1763253410319798481

https://twitter.com/VickyKu53267519/status/1763253207646560497

 

 

close whatsapp