WPL 2024: एक नजर डालिए UP-W बनाम DC-W मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
DCW की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - फरवरी 27, 2024 10:47 पूर्वाह्न

UPW vs DCW: WPL 2024 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने 119 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इसके साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले मारिजन कप और राधा यादव की जोरदार गेंदबाजी के आगे यूपी वारियर्स निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना पाई।
मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की शतकीय साझेदारी
120 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने यूपी वारियर्स की कमजोर गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया और शतकीय साझेदारी करते हुए DCW की जीत सुनिश्चित कर दी। इस दौरान शेफाली वर्मा ने दीप्ति शर्मा के खिलाफ सिक्स लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।
दूसरी तरफ मेग लैनिंग ने भी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे किए। हालांकि, जब स्कोर लेवल हो गया, तब वह आउट हो गई। उन्होंने 43 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन बनाए। मगर शेफाली वर्मा अंत तक नाबाद रहीं और उन्होंने दिल्ली को लक्ष्य तक पहुंचाया। वर्मा ने 43 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 सिक्स शामिल रहे। जेमिमा रोड्रिग्स (4*) ने टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया।
राधा यादव और मारिजन कप की घातक गेंदबाजी
इससे पहले मारिजन कप और राधा यादव की घातक गेंदबाजी के सामने यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। मारिजन ने अपने 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 5 रन देकर तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को शिकार बनाया। इसके बाद राधा यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
श्वेता सहरावत ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
एक छोर से वारियर्स के विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे छोर से श्वेता सहरावत ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने जुझारू पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक सिक्स शामिल रहा। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया।
यहां देखें टॉप-10 फनी मीम्स
First W in WPL🔥🔥🔥
We move💉💉💉pic.twitter.com/DAgFjbFU0l— Harsh Deshwal (@IamHarshDeshwal) February 26, 2024
Courtesy Shafali’s six 🤣 pic.twitter.com/zRdKsBIfzL
— mon (@4sacinom) February 26, 2024
Mazza aagaya na bhidu 😎🔥#YehHaiNayiDilli #UPWvDC #TATAWPL pic.twitter.com/f8xjwrAvJ8
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 26, 2024
Take a bow for that effort, Shweta 💯💛#UPWvDC #TATAWPL #UPWarriorzUttarDega pic.twitter.com/9eBAimnqX7
— UP Warriorz (@UPWarriorz) February 26, 2024
meg is so sweet to shafali #WPL2024 pic.twitter.com/DEJfr1jrUN
— Rishi (@ladkiincric) February 26, 2024
Shafali doing her thing in the powerplay! 😎 pic.twitter.com/shcUkFV982
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 26, 2024
Shafali is different beast under meg lanning captaincy pic.twitter.com/etLZfrQTDC
— CaroMarin (@CarolinamarinFD) February 26, 2024
Yesterday, Shabnim Ismail took 3 Wickets.
Today, fellow South African Marizanne Kapp: pic.twitter.com/aYPBmrWi0e
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 26, 2024
PoV: Batters after facing Kapp in Powerplay 👍🏻 pic.twitter.com/9tLawwXASH
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 26, 2024
Tahlia & Vrinda back in the hut early 🥹#UPWvDC #TATAWPL #UPWarriorzUttarDega pic.twitter.com/3SOqVz5tb1
— UP Warriorz (@UPWarriorz) February 26, 2024