WPL 2024: एक नजर डालिए UP-W बनाम GG-W मुकाबले के टॉप फनी मीम्स पर
UP-W की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - Mar 1, 2024 11:14 pm

WPL 2024 के दूसरे सीजन में गुजरात जायंट्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। 8वे मैच में यूपी वारियर्स के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार मिली, जिसके बाद उनके जीत का इंतजार और बढ़ गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 142 रन बनाए, जिसे यूपी वारियर्स ने 16वें ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में यूपी की यह लगातार दूसरी जीत है और पॉइंट्स टेबल में वह 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
ग्रेस हैरिस की विस्फोटक बल्लेबाजी
गुजरात जायंट्स द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वारियर्स ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्रेस हैरिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके कारण लक्ष्य छोट पड़ गया।
सलामी बल्लेबाजों एलिसा हीली और किरण नवगिरे ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, इसके बाद दोनों ओपनर बैक-टू-बैक पवेलियन लौट गईं। हीली ने 33 रनों का योगदान दिया, तो नवगिरे ने 12 रन बनाए।
लीग में अपना पहला मैच खेल रही चमारी अट्टापट्टू ने तेजी से रन बटोरे और उन्होंने 11 गेंदों में 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। ग्रेस हैरिस शानदार लय में नजर आईं। उन्होंने 30 गेंदों में अपना तीसरा WPL अर्धशतक बनाया। वह अंत तक डटी रही और नाबाद 60 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
नहीं चला गुजरात का कोई बल्लेबाज
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम के लिए फीबी लिचफील्ड 35 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोरर रहीं। वहीं एश्ले गार्डनर ने 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
यूपी वारियर्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से गुजरात एक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 20 रन देकर तीन बहुमूल्य विकेट हासिल किए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को एक विकेट मिला।
यहां देखें UP-W vs GG-W मुकाबले के टॉप फनी मीम्स
"Grace Harris, your order is out for delivery" 😋#UPWvGG #TATAWPL pic.twitter.com/KoVlNWlmIH
— UP Warriorz (@UPWarriorz) March 1, 2024
https://twitter.com/MrvlusRose/status/1763606999369920539
WINNNNNN! pic.twitter.com/pTxlzLCTfC
— UP Warriorz (@UPWarriorz) March 1, 2024
https://twitter.com/tipsy_spock/status/1763606821414068421
"It's typical Grace Harris" 🔥
Yes, @chopraanjum it is 💛#UPWvGG #TATAWPL pic.twitter.com/2cj545i1ln
— UP Warriorz (@UPWarriorz) March 1, 2024
Watching #UPWvsGG pic.twitter.com/itwM0io4uC
— Amit Dubey (@AmitHellboyz143) March 1, 2024
Kamaal hai, Gracie 💛#UPWvGG #TATAWPL pic.twitter.com/4wdityPLXJ
— UP Warriorz (@UPWarriorz) March 1, 2024
NOOOOOOOOOOOOO! Phoebe is run out. #TATAWPL #Adani #BringItOn #UPWvGG pic.twitter.com/rqeMGhRwaU
— Gujarat Giants (@Giant_Cricket) March 1, 2024
Things are heating up! Another boundary for Ash. #TATAWPL #Adani #BringItOn #UPWvGG pic.twitter.com/YRUD8rWwX7
— Gujarat Giants (@Giant_Cricket) March 1, 2024