‘महिला IPL ऑक्शन की वजह से वर्ल्ड कप से ध्यान भटकेगा’- इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट का बड़ा बयान
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए 13 फरवरी को होगा ऑक्शन।
अद्यतन - फरवरी 11, 2023 4:00 अपराह्न

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरूआत 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में हो चुकी है। महिला क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और कई देशों की महिला खिलाड़ियां अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगी। दुनिया में टी-20 क्रिकेट से जुड़ी काफी सारी लीग खेली जाती हैं।
BCCI ने भी आईपीएल की तर्ज पर महिला प्रीमियर लीग की शुरूआत कर दी है, जो हमें इस साल देखने को मिलने वाला है। 13 फरवरी को महिला IPL का ऑक्शन आयोजित किया जाएगा जिसके लिए 409 महिला खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने भी महिला आईपीएल के लिए अपना नाम दिया है। इस बीच उन्होंने ऑक्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
महिला IPL ऑक्शन सबके दिमाग में हैं- हीथर नाइट
महिला टी-20 वर्ल्ड कप इस वक्त तर्ज पर है, लेकिन उससे भी ज्यादा बड़ी चीज जो सबका ध्यान खींच रही है वह है महिला प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन जिसके लिए अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी हीथर नाइट ने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बारे में बात करते हुए कहा है कि ऑक्शन उनके और इंग्लैंड की पूरी टीम के लिए वर्ल्ड कप के लिए वर्ल्ड कप के दौरान एक व्याकुलता पैदा करने वाला है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हीथर नाइट ने कहा कि, “यह सोचना अच्छा होगा कि यह मामूली व्याकुलता नहीं है, यह सबके दिमाग में हैं इस बारे में हमारी बातचीत हुई है। मुझे लगता है कि इसके बारे में बात करना अच्छा है, लेकिन इसे ज्यादा बड़ा बनाने की भी जरूरत नहीं है। हम एक व्यक्ति के रूप में इसे कैसे प्रबंधित करते हैं यह महत्वपूर्ण हैं।”
महिला प्रीमियर लीग दुनिया में महिला क्रिकेट की छवि को और ज्यादा बढ़ाने का काम करने वाला है। भारत के अलावा बाकी देशों की युवा और प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों को इसका फायदा मिलने वाला है। इंग्लैंड की महिला कप्तान ने आगे बात करते हुए इंग्लैंड की खिलाड़ियों में महिला आईपीएल के प्रभाव को लेकर बात की।