IPL 2024: रिद्धिमान साहा का खराब फॉर्म जारी, आरसीबी के खिलाफ महज एक रन बनाकर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रिद्धिमान साहा का खराब फॉर्म जारी, आरसीबी के खिलाफ महज एक रन बनाकर हुए आउट

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

Wriddhiman Saha (Pic Source-X)
Wriddhiman Saha (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

आरसीबी का यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और उन्होंने दूसरे ही ओवर में गुजरात टाइटंस के रिद्धिमान साहा को वापस पवेलियन की राह दिखाई। रिद्धिमान साहा आरसीबी के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। साहा का विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रिद्धिमान साहा अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उनका प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। गुजरात टाइटंस ने उन्हें इस सीजन मौके तो काफी दिए लेकिन अनुभवी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। रिद्धिमान साहा की इसी बल्लेबाजी को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

रिद्धिमान साहा का खराब फॉर्म जारी

बता दें, गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 6 में उनका हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में 8 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने 10 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि 7 में हार झेली है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंतिम पायदान पर है। भले ही गुजरात टाइटंस ने अपना पहला विकेट जल्द को दिया है लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बड़ा स्कोर बना सकते हैं। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस के ऊपर पूरी तरह से दबाव बनाया हुआ है।

https://twitter.com/TEJASH_264/status/1786760878941208677

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?