WTC 2023 Final: बल्लेबाजी में फेल हुए विराट, तो फैंस ने खाना खाने के लिए ही कर डाला Troll - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: बल्लेबाजी में फेल हुए विराट, तो फैंस ने खाना खाने के लिए ही कर डाला Troll

विराट कोहली WTC 2023 फाइनल में भारत की पहली पारी के दौरान सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए थे।

Virat Kohli and Ishan Kishan. (Image Source: Twitter)
Virat Kohli and Ishan Kishan. (Image Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 8 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में बल्ले के साथ बुरी तरह विफल रहे। भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही WTC 2023 फाइनल में मुसीबत में है, और फिर कोहली भी बल्ले के साथ कोई योगदान नहीं दे पाए।

वह भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के पूर्व कप्तान को आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इंटरनेट पर इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां कोहली भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ ड्रेसिंग रूम में खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर ट्रोल्स ने दिग्गज बल्लेबाज पर जमकर निशाना साधा है।

विराट कोहली खाने को लेकर हुए आलोचना का शिकार

इस फोटो ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया, क्योंकि पहली बात तो कोहली इतने बड़े मैच में बल्ले के साथ फ्लॉप रहे और वो भी तब जब टीम इंडिया मुसीबत में थी, और दूसरी बात, भारत के पूर्व कप्तान में गंभीरता की कमी नजर आई।

दरअसल, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा के बीच साझेदारी के दौरान कोहली भारतीय ड्रेसिंग रूम में खाना खाते हुए कैमरे में कैद हुए, जबकि ईशान किशन, शुभमन गिल और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर उनके आसपास खड़े थे।

ये रही वो वायरल तस्वीर –

यह तस्वीर इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गई और ट्विटर पर प्रफुल्लित करने मेमे और कुछ आलोचनात्मक ट्वीट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा सचिन तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में जल्दी आउट होने के बाद तीन दिनों तक कुछ नहीं खाया था। वहीं कोहली WTC फाइनल में जल्दी आउट होने के बाद खाने के मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कोहली और शुभमन गिल के ड्रेसिंग रूम में कैजुअल अप्रोच से काफी निराश हुए।

ये रही कोहली की वायरल तस्वीर पर ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

 

close whatsapp