WTC 2023 Final: क्या अब लोगों की राय से प्रभावित होने लगे हैं कोहली? द ओवल में बल्ले के साथ फ्लॉप होने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर बयां किए अपने इमोशन
विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक अमेरिकी लेखक और ब्लॉगर का एक प्रेरणादायक मैसेज शेयर किया।
अद्यतन - जून 9, 2023 1:39 अपराह्न

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दमदार गेंदबाजी अटैक के सामने भारत का नामी टॉप-आर्डर टिक नहीं पाया, नतीजन कंगारूओं की टीम ने लंदन के द ओवल में खेले जा रहे इस महामुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पहली पारी के 469 रनों के जवाब में स्टंप पर टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन था और जारी WTC 2023 फाइनल में रोहित शर्मा की टीम इस समय विरोधी टीम से 318 रनों से पीछे चल रही है। अगर भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप-आर्डर की बात करे तो, कप्तान रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (13) और चेतेश्वर पुजारा (14) अलग-अलग उछाल वाली पिच पर लाइन और लेंथ को पढ़ नहीं पाए, और सस्ते में अपने विकेट गंवा बैठे।
विराट कोहली ने अपने इमोशन इंस्टाग्राम पर बयां किए
वहीं दूसरी ओर, भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली (14) ने मिचेल स्टार्क के आगे बिना किसी जवाबी हमले के घुटने टेक दिए। दरअसल, मिचेल स्टार्क ने कोहली से दूर एंगल करते हुए एक लेंथ की बैक और ऑफ के ठीक बाहर गेंद फेंकी। पूर्व भारतीय कप्तान अतिरिक्त उछाल से हैरान थे और वह इसे दूर हिट चाहते थे। लेकिन गेंद हैंडल के पास बल्ले के ऊपर टकराई और स्लिप कॉर्डन की ओर जा गिरी।
जिसके बाद स्टीव स्मिथ ने दूसरी स्लिप के पास शानदार अंदाज में छलांग लगा दी और अपने सिर के ऊपर से गेंद को पकड़ लिया। इस तरह कोहली बिना किसी बड़े स्कोर के पवेलियन चल दिए, जब भारतीय टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, जिससे फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स सभी निराश हो गए। विराट के टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर लाने में विफल होने के बाद फैंस ने दिग्गज बल्लेबाज की जमकर आलोचना की और अब तक उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
जिससे निराश होकर विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इमोशन शेयर किए हैं। विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक अमेरिकी लेखक और ब्लॉगर मार्क मैनसन का एक प्रेरणादायक मैसेज शेयर किया, जहां लिखा हैं: “आपको दूसरों की राय की कैद से खुद को आजाद करने के लिए आपको लोगों द्वारा पसंद नहीं किए जाने की क्षमता विकसित करना ही चाहिए।”
यहां देखिए कोहली की इंस्टा स्टोरी –
![]()