WTC 2023 Final: Day 3 के तीसरे सेशन से पहले विराट कोहली को टीम इंडिया को प्रोत्साहित करते हुए देखा गया
भारतीय टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 129 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
अद्यतन - जून 9, 2023 10:19 अपराह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल का आज तीसरा दिन शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन काफी खराब बल्लेबाजी की लेकिन तीसरे दिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 129 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 109 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 51 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को मात्र 1 रन पर वापस पवेलियन भेजा। तीसरे दिन के खेल के तीसरे सेशन से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टीम के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करते हुए देखा गया।
Leader Kohli giving pep talk in WTC final pic.twitter.com/aHbmB1YDgT
— Based V1 (#unreserved) (@Batlander_) June 9, 2023
बता दें, विराट कोहली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और तमाम लोगों का दिल जीता है।
भारतीय टीम ने उस्मान ख्वाजा को भी जल्द आउट किया
डेविड वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने उस्मान ख्वाजा को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। उस्मान ख्वाजा का विकेट उमेश यादव ने झटका। शानदार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय टीम यही कोशिश करेगी कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करें और उसके बाद जो भी उन्हें लक्ष्य मिला है उसे हासिल करें। अब देखना यह है कि भारतीय टीम दूसरी पारी के दौरान कैसी बल्लेबाजी करती है। फिलहाल भारतीय टीम ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की है और स्टीव स्मिथ को वापस पवेलियन की राह दिखाई है। ट्रेविस हेड भी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।