WTC 2023 Final: टीम इंडिया के साथ यशस्वी जायसवाल ने शुरू किया अभ्यास, मारे एक के बाद एक कमाल के शॉट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: टीम इंडिया के साथ यशस्वी जायसवाल ने शुरू किया अभ्यास, मारे एक के बाद एक कमाल के शॉट्स

यशस्वी जायसवाल को रिजर्व प्लेयर के रूप में WTC 2023 फाइनल के लिए चुना गया है।

Yashasvi Jaiswal with Team India at Nets. (Image Source: ICC)
Yashasvi Jaiswal with Team India at Nets. (Image Source: ICC)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भले ही आईपीएल 2023 निराशाजनक रहा, लेकिन उनके युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए हर मायने में शानदार रहा। 21-वर्षीय जायसवाल ने इस सीजन में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया और जमकर तारीफें लूटी, जिसके चलते उनका टीम इंडिया में चयन हुआ।

जी हां, यशस्वी जायसवाल इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ लंदन में हैं, जहां वे 7 जून से द ओवल में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे। हालांकि, यशस्वी स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में WTC 2023 फाइनल के लिए चुने गए हैं, लेकिन जिस तरह से युवा सलामी बल्लेबाज को लंदन में ट्रैन किया जा रहा है, उसे देखकर पॉजिटिव संकेत नजर आ रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के साथ शुरू की ट्रेनिंग

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 31 मई को टीम इंडिया के साथ यशस्वी जायसवाल के पहले ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां युवा बल्लेबाज नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए अपने रेड-बॉल कौशल का नमूना पेश करते हुए नजर आ रहे हैं।

जायसवाल ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक से बढ़कर एक कमाल के शॉट्स लगाए। यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के साथ अपने पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपने राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथी रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ भी कुछ शॉट्स लगाए। इस दौरान अश्विन ने यशस्वी के साथ कुछ टिप्स शेयर किए। इस वीडियो के अंत में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी यशस्वी को कुछ टिप्स देते हुए नजर आए।

यहां देखिए वो वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखिए WTC 2023 फाइनल के लिए भारत का स्क्वॉड –

रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।

रिजर्व प्लेयर्स: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।

close whatsapp