WTC Final 2025 की जंग हो चुकी है और भी रोमांचक, जाने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन Scenarios के बारे में यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final 2025 की जंग हो चुकी है और भी रोमांचक, जाने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन Scenarios के बारे में यहां

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं के घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

India, Bangladesh and Pakistan (Pic Source-X)
India, Bangladesh and Pakistan (Pic Source-X)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल स्पॉट को लेकर अब सभी टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। बता दें, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं के घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया है। इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब यह जंग और भी रोमांचक हो गई है।

भले ही पिछले दो सीजन में बांग्लादेश का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतना अच्छा ना रहा हो, लेकिन इस चक्र में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। पिछले दो सीजन को मिलाकर बांग्लादेश ने 19 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की थी। यही नहीं इस सीजन की शुरुआत में बांग्लादेश अंक तालिका में सबसे नीचे था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम चौथे पायदान पर आ गई है।

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में 8वें पायदान पर खिसक गया है और उनका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें अब क्या करना बेहद जरूरी है।

बांग्लादेश

Bangladesh Cricket Team (Pic Source-X)
Bangladesh Cricket Team (Pic Source-X)

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब बांग्लादेश टीम भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को होस्ट करना है। अगर बांग्लादेश को इस दौड़ में बने रहना है तो उन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से चार में जीत दर्ज करनी होगी।

इंडिया

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

इंडिया टीम ने अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में हार और एक ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उनके 74 अंक है। अभी के फॉर्म को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि भारतीय टीम एक बार फिर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर सकती है। भारत को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए बचे हुए 10 मैच में से 5 में जीत दर्ज करनी होगी।

पाकिस्तान

Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)
Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान ने अभी तक इस चक्र में 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। अब उन्हें अपने बचे हुए इस चक्र के सभी मैच जीतने बेहद जरूरी है। हालांकि, उनका फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?