WTC 2023: ICC फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पांचवें भारतीय बने रोहित शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023: ICC फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पांचवें भारतीय बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा से पहले कपिल देव, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ICC फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमों एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देने के लिए तैयार हैं। वहीं यह मुकाबला टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

दरअसल, पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट के फाइनल में उतरेगी। रोहित शर्मा ICC फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चार खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

रोहित शर्मा बने ICC फाइनल में कप्तानी करने वाले पांचवे भारतीय

रोहित शर्मा से पहले कपिल देव, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ICC फाइनल में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। ICC फाइनल में सबसे पहले कप्तानी कपिल देव ने की थी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। अब रोहित शर्मा के पास मौका है कि वह नेतृत्व में टीम इंडिया को 10 साल बाद ICC खिताब दिलवाए।

वहीं, सौरभ गांगुली ने तीन बार ICC फाइनल में कप्तानी की है, जिसमें साल 2000 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी, 2002 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी और 2003 में हुए वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं। सौरभ गांगुली के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने ICC फाइनल में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है। वह अब तक सबसे ज्यादा बार ICC फाइनल में कप्तानी करने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी रहे हैं।

धोनी साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप, साल 2013 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर चुके हैं। धोनी के बाद विराट कोहली ने ICC फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी की है। उन्होंने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी और साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तानी की है। वहीं अब पांचवें कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ICC फाइनल में कप्तानी करेंगे।

close whatsapp